फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फार्मासिस्ट पर दवाइयों के गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फार्मासिस्ट पर दवाइयों के गबन का आरोप
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स हॉस्पिटल में कार्यरत एक फार्मासिस्ट पर करीब एक लाख रुपये की दवाइयों के गबन का आरोप लगा है। हॉस्पिटल मैनेजर नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राहुल निवासी अलीगढ़ हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत था। उसका काम मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराना और स्टॉक का रखरखाव करना था। 8 दिसंबर 2025 को राहुल बिना किसी पूर्व सूचना और अनुमति के अचानक ड्यूटी छोड़कर अपने घर चला गया। कर्मचारी के अचानक गायब होने पर प्रबंधन को संदेह हुआ, जिसके बाद दवाइयों के स्टॉक की जांच की गई। जांच में सामने आया कि राहुल की देखरेख में रखी गई दवाइयों में करीब एक लाख रुपये की कमी पाई गई। प्रबंधन का आरोप है कि यह दवाइयां राहुल द्वारा ही गबन की गई हैं। राहुल से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें