फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संविधान भारत की आत्मा का जीवंत ग्रंथ

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी/जेवर। जेवर स्थित प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस गरिमा, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से मुखातिब होते हुए प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा ने कहा कि संविधान केवल एक लिखित दस्तावेज नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा को अभिव्यक्त करने वाला जीवंत ग्रंथ है। यह नागरिकों को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का बोध कराता है। भारत सरकार एवं प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अंतर्गत विद्यालय में वर्षभर चल रहे ‘संविधान अमृत काल’ कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत स्कूल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक डॉ. हरीश कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


संविधान की शपथ दिलाई
नोएडा (संवाद) । सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. दिनेश चंद्र के संरक्षण में एनएसएस एवं संविधान क्लब द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न हुआ। इस दौरान डॉ. ममता गौतम ने संविधान की उत्पत्ति, संरचना, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने प्रस्तावना के आदर्शों और संविधान की प्रमुख विशेषताओं को सरल रूप में प्रस्तुत किया। मौके पर एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीतु अवस्थी ने विद्यार्थियों को संविधान की शपथ दिलाई और प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें