फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अतिक्रमण करने वालों पर नगर पंचायत ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। बुलंदशहर रोड स्थित बस अड्डे के नजदीक सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को नगर पंचायत ने अभियान चलाया। इस दौरान नगर पंचायत कर्मियों ने दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। नगर पंचायत की अध्यक्ष शशांक सिंह ने बताया कि बस स्टैंड वाले मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या पर लगातार शिकायत मिल रही थी। पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाया गया। सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों को भी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। टीम ने अतिक्रमण कर रहे कुछ दुकानदारों के सड़क पर रखे सामानों को भी ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


राकियू ने की धनपुरा तक रोड बनाने की मांग
रबूपुरा (संवाद)। किसानों की 7 सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान यूनियन की मासिक बैठक सिरौली बांगर गांव में संपन्न हुई। बैठक के दौरान किसानों ने प्राधिकरण से यमुना एक्सप्रेसवे से धनपुरा गांव तक रास्ता बनवाए जाने क्षेत्र में किसानों को सहकारी समितियां से डीएपी खाद की आपूर्ति कराई जाने की मांग की है। इसके अलावा गांव में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ कराई जाने, गांव की जमीन आपसी सहमति से लेने और किसानों का 64.7 फीसदी मुआवजा वितरण कराए जाने समेत 7 सूत्री मांग की गई है। बैठक के दौरान निजाम मोहम्मद, रविंद्र सिंह, शाहिद मंजूर, गोविंदा, गजराज सिंह व मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें