एयरपोर्ट पर प्रभावित परिवारों की महिलाओं से सीएम ने की बातचीत
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी।
नोएडा एयरपोर्ट परियोजना से प्रभावित परिवार की महिलाओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। एयरपोर्ट परिसर में महिलाओं की ओर से परिवार का नेतृत्व करते देख सीएम ने सराहना भी की।
उन्होंने महिलाओं की अगवानी करते हुए योगी ने कहा कि जल्द युवाओं को रोजगार मिलेगा। महिलाओं की जनसहभागिता, महिला सशक्तीकरण और विकास के समावेशी दृष्टिकोण का प्रतीक रहा। उन्होंने स्थायी आवास को लेकर भी महिलाओं से बातचीत की। जेवर निवासी अर्चना देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्थायी आवास और व्यवसाय में सहयोग के वादे पर आश्वासन दिया है।
दीपिका ने बताया एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री से पहली बार मुलाकात हुई जो बेहद खास रही। योगी के समक्ष उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और चिकित्सा सुविधा बेहतर कराने की मांग भी रखी। वहीं, पुष्पलता ने बताया कि मुख्यमंत्री से उन्होंने क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की समस्याओं के जल्द समाधान करने की बात कही।