फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राधिकरण ने भी दर्ज करवाया केस, आज किसान थाने पर जताएंगे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-115 सोरखा में अवैध निर्माण तोड़फोड़ विवाद
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-115 सोरखा में अवैध निर्माण तोड़फोड़ के दौरान शुक्रवार को हुए विवाद में नोएडा प्राधिकरण की तरफ से भी किसानों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इसके पहले किसानों की शिकायत पर पुलिस ने प्राधिकरण व पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। किसानों के खिलाफ दर्ज हुए केस के विरोध में भारतीय किसान परिषद ने रविवार को सेक्टर-113 थाने का घेराव कर विरोध जताने की बात कही है।



सेक्टर-113 थाने में किसानों के खिलाफ प्राधिकरण के वर्क सर्कल-6 के सहायक प्रबंधक विनीत कुमार शर्मा की शिकायत पर दर्ज हुआ है। पुलिस को दी गई शिकायत में सहायक प्रबंधक ने कहा है कि खसरा नंबर-834 व 819 पर सोनू, चेतन यादव, सुंदर, मोनू द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। 12 सितंबर को अवैध कब्जा हटाने के दौरान संबंधित लोगों ने प्राधिकरण व पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौच, बदसलूकी व जान से मारने के लिए ईंट व पत्थर उठाए। इससे पहले किसान चेतन पहलवान की तरफ से शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक निखिल मित्तल और विनीत के अलावा लेखपाल मुकुल, सुपरवाइजर मनीष, हैड कांस्टेबल रहीशुद्दीन और जितेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसानों के खिलाफ केस दर्ज होने पर भारतीय किसान परिषद की शनिवार को किसानों की एक पंचायत हुई। परिषद के अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने कहा कि प्राधिकरण ने किसानों के घर तोड़े, पुलिस ने मारपीट की और अब ऊपर से किसानों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया।रविवार को थाने का घेराव करने के अलावा 19 सितंबर को महापंचायत भी बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें