फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सूरजकुंड विदेशी कलाकारों का डांस देख झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
फूड कोर्ट में लोगों ने कई राज्यों के व्यंजनों का आनंद लिया
विज्ञापन


फोटो-9
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में शनिवार को विदेशी कलाकारों की धूम रही। मुख्य चौपाल के मंच पर मेडागास्कर, किर्गीस्तान, युगांडा, घाना, कजाकिस्तान आदि के कलाकारों ने ऐसा रंग जमाया कि दर्शक झूम उठे।
विज्ञापन


शनिवार को मेले में काफी रौनक देखने को मिली। फूड कोर्ट में जहां एक ओर लोगों ने असम, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, केरल आदि राज्यों के व्यंजनों का आनंद लिया, वहीं मेले में बड़ी चौपाल के मंच पर विदेशी कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेडागास्कर के कलाकारों ने मस्ती भरे नृत्य से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। तालियों के साथ उनके कार्यक्रम का समापन हुआ। किर्गीस्तान के कलाकारों ने जब कोम्बोज साज पर अपनी तान छेड़ी तो श्रोता वाहवाही करने लगे। घाना देश के कलाकारों ने वाकामानसा डेमो नृत्य से खुशियों का इजहार किया। युगांडा के लोक कलाकारों का डांस भी देखने लायक था। लय और ताल के साथ उनकी भाव-भंगिमाएं दर्शकों को काफी पसंद आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें