फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। जिला एंटी नारकोटिक्स और तावडू अपराध शाखा टीम ने गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान जुम्मे खान उर्फ जुम्मा निवासी डाड़का, जिला पलवल के रूप में हुई।
विज्ञापन

तावडू सीआईए के प्रभारी सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि जुम्मे खान उर्फ जुम्मा के खिलाफ वर्ष 2021 में तावडू सदर थाने में मामला दर्ज था। पुलिस को रविवार को सूचना मिली थी कि आरोपी मथुरा के एक गांव में छिपा हुआ है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष के 2021 नवंबर में तावडू के सीलखो घाटी से पुलिस ने एक ट्रक को जब्त किया था, जिसमें 212 किलो 800 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा मिला था। इस मामले में दो आरोपियों को उसी वक्त गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि, आरोपी जुम्मे खान फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें