फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टेंडर खुले, आज से शुरू होगा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शहर की टूटी सड़कों के गड्ढोंं से लोगों को जल्द राहत मिलेगी। नगर निगम ने शहर की 13 प्रमुख सड़कों को पांच करोड़ रुपये से गड्ढा मुक्त करने के लिए टेंडर जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिन-जिन ठेकेदारों को काम आवंटित हो गए हैं, उन सभी को अगले पांच दिन में गड्ढे भरकर काम पूरा करने की जानकारी देने के लिए कहा गया है। निगम प्रशासन ने लक्ष्य रखा है कि हर हाल में सड़कों के गड्ढों से लोगों को 15 अक्तूबर से पहले निजात दिला दी जाए। अमर उजाला अमर उजाला ने 1 अक्तूबर को चालक ध्यान दें... सर्वे के बाद टेंडर करना भूला निगम, दिवाली तक खाएंगे हिचकोले शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसी के बाद निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी।
10 अक्तूबर को टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर अब शनिवार से काम शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया है। अधिशासी अभियंता निर्माण अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित ठेकेदारों को स्पष्ट किया गया है कि अगले चौबीस घंटे के अंदर काम शुरू कर दें। जो ठेकेदार काम शुरू नहीं करेगा, उसका टेंडर रद्द कर दोबारा टेंडर कर अगले ठेकेदार को काम दे दिया जाएगा। साथ ही लापरवाही करने वाली फर्म को काली सूची में भी डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें