आगरा। दुनियाभर में 12 अक्तूबर को विश्व आलसी भालू दिवस मनाया जाएगा। यह दिवस भारत की संकटग्रस्त और विशिष्ट भालू प्रजाति स्लॉथ भालू (मेलेरसस उरसाइनस) के संरक्षण और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। ऐसे में आलसी भालुओं ओर उनकी देखभाल में लिए शहर में बने आगरा भालू संरक्षण केंद्र (एबीआरएफ) का जिक्र होना लाजमी है, जहां वर्तमान में कई भालू अपनापन पाकर आराम से रह रहे हैं।
इन्हीं में से एक मादा भालू जेनी है, जिसे उस समय केंद्र लाया गया जब उसकी मां और वह एक क्रूर हमले में घायल हो गई थी। उसे लाकर केंद्र में रखा गया और इतना प्यार व अपनापन मिला कि वह अपना दर्द और शायद क्रर हमला भी भूल गई। पिछले लंबे सयम से वह देखभाल करने वाले लोगों के साथ घुलमिल गई है और आराम से जीवन बसर कर रही है। इस काम में वाइल्डलाइफ एसओएस का नवजात से लेकर बुजुर्ग भालुओं की देखरेख की विशेषज्ञता काम आ रही है। संस्था के सहसंस्थापक एवं सीईओ कार्तिक सत्यनारायण नने बताया कि ये भालू संस्था के व्यापक देखभाल कार्यक्रम के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। वहीं, संस्था के पशु चिकित्सक डॉ एस इलियाराजा ने कहा कि हर आलसी भालू की व्यक्तिगत जरूरत को समझते हुए उसके अनुसार लालन-पालन किया जा रहा है। आगरा केंद्र की 34 वर्षीय चमेली और बंगलूरू केंद्र के 33 वर्षीय बॉबी को भी उनकी जरूरतों के अनुसार ही संभाला जा रहा है।