फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 35 साल के शख्स से करा रहे थे किशोरी की शादी, चाइल्ड लाइन ने रुकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- आर्थिक तंगी से परेशान होकर गुपचुप तरीके से शादी कराने की बनाई थी योजना, 20 लोगों को दिया था निमंत्रण
विज्ञापन

- वर पक्ष उठा रहा था शादी का खर्च
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आर्थिक तंगी से परेशान होकर पिता 17 साल की बेटी की शादी 35 साल के युवक से करा रहा था। सिर्फ 20 लोगों को शादी का निमंत्रण दिया गया था। शादी का खर्च वर पक्ष ही उठा रहा था। मंगलवार को मिली शिकायत के आधार पर बुधवार को चाइल्ड लाइन की टीम ने मौके पर जाकर विवाह रुकवा दिया। हालांकि परिजन यह बोलकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि उन्हें 18 साल से पहले विवाह के गैर कानूनी होने की जानकारी नहीं थी।
चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक अदनान उस्मानी ने बताया कि मंगलवार रात को नाबालिग की शादी कराए जाने की सूचना मिली। जिसके आधार पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। न्याय पीठ को पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई और बाल विवाह रुकवाने के लिए अनुरोध कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सदरपुर निवासी किशोरी के पिता परचुन की दुकान चलाते हैं। साप्ताहिक बाजार में भी दुकान लगाते हैं। उनकी दो बेटियां हैं। आर्थिक तंगी की वजह से परिजन 17 साल की बेटी की शादी 35 साल के शख्स से कराने को तैयार हो गए। युवक के नाम चार मकान है, जिसका किराया आता है। परिजनों को लगा कि अगर अच्छे परिवार में बेटी की शादी हो जाएगी तो उसे आर्थिक तंगी से नहीं जूझना पड़ेगा। परिजनों ने बहला फुसलाकर बेटी को शादी के लिए राजी कर लिया। मां पिता के दबाव में वह शादी के लिए तैयार हो गई।
कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षण जितेंद्र सिंह ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर गई और चाइल्ड लाइन के साथ मिलकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


किशोरी ने की है आठवीं तक की पढ़ाई
काउंसलिंग के दौरान किशोरी ने 8वीं तक की पढ़ाई करने की जानकारी दी। शैक्षिक अभिलेख और आधार कार्ड में उसकी उम्र 18 से कम है। अब बालिका को कल बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया जाएगा। मौके पर चाइल्ड हेल्पलाइन से सुपरवाइजर रजनी सैनी, युवराज कुमार, केसवर्कर मनीष कुमार, थाना से चौकी प्रभारी संजीव कुमार, महिला कांस्टेबल ममता पवार मौके पर गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें