फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: गोल्फ कोर्स स्टेशन पर मेट्रो के सामने कूदकर किशोर ने दी जान, 10वीं में पढ़ता था मृतक

Tue, 17 Jan 2023 10:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

मूल रूप से इटावा का रहने वाला 16 वर्षीय लक्ष्य सेक्टर-36 में अपने दोस्त के साथ रहता था। वह मंगलवार शाम को गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर आया था। करीब पांच बजे वह स्टेशन पर मेट्रो के सामने कूद गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार शाम को मेट्रो के सामने 16 वर्षीय किशोर ने कूदकर जान दे दी। मेट्रो ट्रेन के सामने कूदने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए ब्लू लाइन सेवा प्रभावित भी हुआ। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


मूल रूप से इटावा का रहने वाला 16 वर्षीय लक्ष्य सेक्टर-36 में अपने दोस्त के साथ रहता था। वह मंगलवार शाम को गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर आया था। करीब पांच बजे वह स्टेशन पर मेट्रो के सामने कूद गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी का कहना है कि छात्र अपने दोस्त के साथ नोएडा के सेक्टर-36 में रहता था। प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि वह दसवीं का छात्र था। उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें