फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की ममता हुई शर्मसार: आंख खोलने से पहले ही बंद कर दी मासूम की आंखें, नाले में मिला छह महीने का भ्रूण

Tue, 17 Jan 2023 09:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार सुबह प्राधिकरण की तरफ से हरौला में नाले की सफाई कराई जा रही थी। इसी दौरान नाले में एक भ्रूण मिला। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा कोतवाली फेज वन क्षेत्र स्थित हरौला गांव में नाले के पास मंगलवार सुबह एक भ्रूण मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली फेज वन पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटवी फुटेज देख रही है। 

विज्ञापन

नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार सुबह प्राधिकरण की तरफ से हरौला में नाले की सफाई कराई जा रही थी। इसी दौरान नाले में एक भ्रूण मिला। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया। 

एडीसीपी ने बताया कि भ्रूण करीब छह महीने का है। इस मामले में कोतवाली फेज वन में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी महिला ने भ्रूण को नाले में फेंका है। पुलिस नाले के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें