फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द साहसिक उत्सव में प्रतिभा दिखाने के लिए विद्यार्थियों का दल रवाना

विज्ञापन
Team of students left to show talent in winter adventure festival
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। नूंह जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों से 90 प्रतिभावान व 40 दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ 20 अध्यापकों का दल मल्लाह (पंचकूला) में आयोजित सर्द साहसिक उत्सव में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुआ। वहीं कार्यक्रम समन्वयक कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत मजोका ने बताया कि फिरोजपुर झिरका खंड से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से 9 छात्राएं और खंड के गांव रावली से 9 छात्रा व 9 छात्राएं गांव भाकडोजी से पांच दिवसीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान विद्यार्थी समावेशी रूप से प्रतिभा करते हुए विभिन्न साहसिक खेलों के अतिरिक्त पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग, रॉकिंग, ब्रह्मा विज नदी पार करना, शूटिंग के अतिरिक्त स्थानीय शैक्षणिक भ्रमण का आनंद उठाएंगे। इसमें विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक तथा सामाजिक विकास के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ेगा। इस मौके पर बस को रवाना होने से पहले पीटीआई देवराज शर्मा, देवकी, मीनाक्षी, रजनी जिला संगठन आयुक्त (कब बुलबुल) गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी फिरोजपुर झिरका, खंड के गांव रावली व भाकडोजी स्कूल के अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें