फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिलाओं पर जंगली जानवर के हमले की जांच करने पहुंची टीम

विज्ञापन
बिजकौली में जंगली जानवर के हमले की पड़ताल करते बाह के रेंजर अमित कुमार, देखे पद चिन्ह - फोटो : पकड़े गए आरोपी ​शिवम, सूरज, आकाश और मुदित।
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर के बिजकौली गांव में मंगलवार की रात जंगली जानवर के हमले में तीन महिलाएं जख्मी हो गई थी। गांव में हमले से लोग डरे हुए हैं। बृहस्पतिवार को बाह के रेंजर अमित कुमार गांव में जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

घायल महिलाओं विमला देवी, शीला देवी, संगीता देवी एवं उनके परिजन से जंगली जानवर के बारे में पूछताछ की। रेंजर ने बताया कि एक जगह पर पदचिन्ह मिले हैं, जो कुत्ते या सियार के हो सकते हैं। बताया कि महिलाएं खुले बरामदे में सो रहीं थी। उन्होंने लोगों को बच्चों समेत दरवाजा बंद कर घर में सोने के लिए जागरूक किया। जंगली जानवर दिखने पर वन विभाग को सूचना दिए जाने का आह्वान लोगों से किया। रेंजर ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है। मंगलवार की रात बरामदे में सो रही महिलाओं विमला देवी, संगीता देवी, शीला देवी पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया था। हमले में गांव के सुनील का पड्डा भी घायल हुआ था, जो बुधवार की सुबह मर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें