चार फुट लम्बी लौकी देख लोग हुए अचंभित
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव जगतूपुरा में एक किसान के कच्चे मकान में दीवार के सहारे लौकी की बेल लगी हुई थी। कुछ दिन के बाद एक लौकी दिखाई दी तो किसान उसे तोड़ने पहुंचा तो लौकी की लंबाई देखकर चौंक गया। वही जानकारी होने लंबी लौकी देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। किसान ने बताया लौकी लगभग 4 फीट लंबी है। इतनी बड़ी लौकी उन्होंने आज तक नहीं देखी।