फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलालपुर में ताऊ देवीलाल की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। उत्तर भारत की राजनीति को नई दिशा देने वाले पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की जयंती शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाई जाएगी। इस बार प्रदेश में ताऊ के परिवार के तीन धड़े अपने-अपने तरीके से सियासी दांव-पेच खेल रहे हैं, जिसका असर भविष्य में हरियाणा की राजनीति पर पड़ेगा। क्योंकि, ताऊ देवीलाल कई बार मुख्यमंत्री भी रहे हैं। जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेता एवं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मेवात के हिलालपुर में दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के समीप ताऊ देवीलाल की 42 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

इनेलो सुप्रीमो एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जींद की नई अनाज मंडी में ताऊ देवीलाल की 108वीं बरसीं को सम्मान दिवस के रूप में मनाएंगे और एक दर्जन से अधिक राष्ट्रीय नेताओं को बुलाकर प्रदेश की सियासत की घेराबंदी करेंगे। वहीं, ताऊ देवीलाल के बेटे एवं हरियाणा सरकार में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला सिरसा के बरनाला स्थित अपने फार्म हाउस पर एक बड़ा आयोजन करने में जुटे हैं। मेवात क्षेत्र से एक बड़ा तबका पूर्व प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल को भारत रत्न दिलाने के लिए एक दशक से सामाजिक संगठनों के साथ प्रयासरत है। जजपा सुप्रीमो डॉ. अजय सिंह चौटाला नूंह जिले के चारों तरफ सभाएं करने में जुटे हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और डॉ. अभय सिंह चौटाला भी जींद सम्मान रैली को सफल बनाने के लिए प्रत्येक जिले में कार्यक्रम किए हैं। इधर, बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला भी सिरसा के आसपास के गांवों में नुक्कड़ सभाएं और प्रदेश भर से अपने कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को सिरसा फार्म हाउस पहुंचने का न्योता दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें