फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक माह बाद दौड़ी तलमेहड़ा-जोल-ऊना बस

Wed, 17 Sep 2025 01:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
तलमेहड़ा बाजार में यात्रियों के लिए पहुंची निगम की बस। संवाद - फोटो : भिनगा मल्हीपुर मार्ग जान जो​खिम में डालकर सफर करते लोग।
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। बारिश और भूस्खलन के कारण लगभग एक माह से बाधित तलमेहड़ा-जोल-ऊना बस मंगलवार को पुनः शुरू हो गई। एचआरटीसी की बस के चलने से महाविद्यालय और स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

बस बंगाणा से थाना कलां खुरवाई, जोल होते हुए तलमेहड़ा तक सेवा प्रदान कर रही है। समय पर बस चलने से महाविद्यालय ऊना, कन्या महाविद्यालय ऊना और महाविद्यालय चौकीमन्यार सहित अन्य स्थानों पर जाने वाले विद्यार्थियों और कर्मचारियों की परेशानी हल हो गई। इससे पहले उन्हें निजी बसों पर निर्भर रहना पड़ता था। हालांकि उपमंडल बंगाणा में बारिश और भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं है। नलवाड़ी-तलमेहड़ा-जोल सड़क पर अभी भी कुछ स्थानों पर भारी वाहनों पर रोक लगी हुई है।
पीडब्ल्यूडी बंगाणा के अधिशासी अभियंता संजीव गौतम ने कहा कि विभागीय टीमें लगातार सड़क बहाली में लगी हैं। हालांकि बारिश और भूस्खलन की वजह से कुछ दिक्कतें आ रही हैं। जल्द ही सभी सड़कों को खोल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें