फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऊना कॉलेज में 12 विद्यार्थी मेरिट में शामिल

Wed, 17 Sep 2025 01:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
एचपीटीयू की मेरिट में आए ऊना कालेज के विद्यार्थी प्राचार्य व संस्थान स्टाफ सदस्यों के साथ। स्रो
विज्ञापन
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना के एमबीए विभाग ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू), हमीरपुर की परीक्षा परिणामों में शानदार सफलता हासिल की। विभाग के छात्रों ने कुल 12 मेरिट स्थान प्राप्त किया है। एमबीए प्रथम सेमेस्टर में पलवी ठाकुर ने विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान, पारिधि तलवार ने चौथा, सपना देवी सातवां, मुस्कान नवम स्थान प्राप्त किया। आमिषा ठाकुर, मेहक, नमन शर्मा, पलक सचदेवा, पायल शर्मा और प्रियंका ने संयुक्त रूप से दसवां स्थान हासिल किया। बैच 2023–2025 के समग्र परिणामों में निया शर्मा ने विश्वविद्यालय में चौथा और कक्षा में प्रथम स्थान, आदिति ने विश्वविद्यालय में पांचवां और कक्षा में द्वितीय स्थान, जबकि पलक शर्मा ने कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने कहा कि यह सफलता सशक्त शैक्षणिक माहौल और छात्रों की मेहनत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें