फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताल-बैटल ऑफ बैंड्स: अमर उजाला ताल में शामिल होने के लिए तेज हुए आवेदन, ऐसे मिलेगी एंट्री; पांच दिन बाकी

Wed, 21 Feb 2024 08:53 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

अमर उजाला ताल में शामिल होने के लिए आवेदन तेज हुए हैं। विश्वविद्यालयों, कॉलेजों के अलावा नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा जैसी जगहों पर युवा इसमें हिस्सा लेने के लिए चर्चा करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
ताल-बैटल ऑफ बैंड्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालयों, कॉलेजों के अलावा स्वतंत्र म्यूजिक बैंड के बीच अमर उजाला ताल: बैटल ऑफ बैंड्स में आवेदन की संख्या तेज हो गई है। युवाओं में सुर-लय-ताल देने के हुनर को दुनिया के सामने लाने के लिए अमर उजाला के प्लेटफॉर्म में ऑनलाइन आवेदन भी मिलने शुरू हो गए हैं। इसके लिए अब केवल पांच दिन बचे हैं। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालयों, कॉलेजों के अलावा नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा जैसी जगहों पर युवा इसमें हिस्सा लेने के लिए चर्चा करते हुए दिख रहे हैं। नोएडा, ग्रेनो, गाजियाबाद और दिल्ली के विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में लगाए गए पोस्टरों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर आवेदन किया जा सकता है। इसको लेकर युवा आपस में चर्चा कर अपने हुनरमंद दोस्तों को इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वह बता रहे हैं कि इसमें उनको अपने म्यूजिक बैंड का आवेदन करना चाहिए। नोएडा के आईएमएस के रॉक बैंड के ओसिन एडवर्ड का कहना है कि उनका म्यूजिक बैंड भी आवेदन कर रहा है। 

दूसरे म्यूजिक बैंड को भी यह समझना चाहिए कि संगीत के शौकीन युवाओं के लिए यह बेहतरीन मौका है। ग्रेनो के एनआईईटी के हार्मोनिक म्यूजिक बैंड के आर्ची सोनी ने बताया कि संगीत के हुनरमंदों के लिए यह अच्छा मौका है। अमर उजाला की यह सराहनीय पहल है। हम भी इसमें आवेदन कर रहे हैं।  ब्यूरो
विज्ञापन


ऐसे हो सकते हैं शामिल
बैटल ऑफ बैंड्स में शामिल होने के लिए अपने कॉलेज, विवि के नोटिस बोर्ड पर लगे पोस्टर या अखबार में छपी खबर में मौजूद क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करना होगा। क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद एंट्री भेजने का लिंक खुल जाएगा। यहां अपने म्यूजिक बैंड के बारे में जानकारी देते हुए अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का अधिकतम तीन मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा। 

25 फरवरी तक मिले ऐसे वीडियो और एंट्री की तीन सदस्यीय जूरी के सामने विशेष स्क्रीनिंग होगी। म्यूजिक बैंड की स्क्रूटनी पूरी करने के बाद 10 श्रेष्ठ एंट्री को चुना जाएगा। इनको ग्रांड फिनाले में लाइव परफॉर्मेंस देने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें