फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निर्माणाधीन टावर से सुरक्षाकर्मी पर गिरी सटरिंग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :
विज्ञापन


- ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी में हादसा, टावर के पास वाटर कूलर से पानी भरने गया था सुरक्षाकर्मी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी में निर्माणाधीन टावर से सटरिंग सुरक्षाकर्मी पर गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल फर्रुखाबाद निवासी रामलखन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त रामलखन टावर के पास लगे वाटर कूलर से पानी भर रहे थे। हादसे के बाद से निवासियों में बिल्डर के प्रति रोष है।

ग्रेनो में किराये पर रहने वाले रामलखन निजी एजेंसी में सुरक्षाकर्मी थे। फिलहाल उनकी ड्यूटी ला रेजीडेंसिया प्रोजेक्ट के उस हिस्से में थी, जहां पर खरीदारों को कब्जा मिल चुका है। शनिवार रात में उनकी ड्यूटी सोसाइटी के टावर-16 में थी। शिफ्ट के बाद रविवार सुबह करीब 8 बजे रामलखन वाटर कूलर पर पानी भरने गए थे। तभी निर्माणाधीन टावर-39 से सटरिंग रामलखन पर गिर गई। हादसे में बुरी तरह घायल रामलखन को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बिसरख कोतवाली पुलिस ने सुरक्षाकर्मी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही रामलखन के बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासियों के साथ भी हो सकता है हादसा
हादसे के बाद सोसाइटी निवासियों में बिल्डर के प्रति रोष है। निवासियों के मुताबिक ला रेजीडेंसिया प्रोजेक्ट दो फेज में बन रहा है। पहला फेज बनकर तैयार है।जहां 1000 से अधिक परिवार रह रहे है। जबकि फेज-2 निर्माणाधीन है। बिल्डर ने निर्माणाधीन एरिया की तरफ टीन लगा रखी है। जिस जगह हादसा हुआ वहां सोसाइटी निवासी टहलते हैं। साथ ही बच्चे भी खेलते रहते हैं। सुरक्षाकर्मियों के साथ अन्य स्टाफ भी वहीं से आते-जाते हैं। सटरिंग गिरने के समय अगर निवासी वहां पर होते तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था। आरोप है कि जिस टावर से सटरिंग गिरी है। वहां निर्माण कार्य बंद था। निर्माण कार्य बंद होने के बाद भी सटरिंग को हटाया नहीं गया था। निवासियों ने बिल्डर से शिकायत कर तत्काल सुधार कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें