फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क किनारे खड़ी कैब में दम घुंटने से दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सडक़ किनारे खड़ी कैब में दम घूंटने से दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

- कार का एसी था ऑन, सारे गेट थे बंद, दोनों के शरीर पर चोट के निशान नहीं

- सेक्टर-62 में एनआईबी के पास खड़ी थी कार, पुलिस कर रही जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-62 में एनआईबी के पास सड़क के किनारे खड़ी कैब में चालक समेत दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार दोपहर के वक्त दोनों के शव कार के अंदर मिले। शीशा तोड़कर दोनों शवों को कार से बाहर निकाला गया। आशंका जताई जा रही है कि कार में दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है।

पुलिस के मुताबिक खोड़ा कॉलोनी के प्रेम विहार निवासी सचिन शर्मा (27) कैब चालक थे। उनकी दोस्ती पड़ोस के रहने वाले लक्ष्मी शंकर (50) से थी। लक्ष्मी मजदूरी का काम करते थे। सचिन और लक्ष्मी शंकर रविवार सुबह काम पर निकले थे। रात तक दोनों घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने पता करना शुरू किया। इस पर एक पड़ोसी ने सचिन की कार सेक्टर-62 एनआईबी के पास खड़ी होने की बात कही। इसके बाद घरवाले आसपास के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों कार के अंदर हैं। करीब दस मिनट तक परिजन कार का गेट खटखटाते रहे पर अंदर से दोनों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद परिजनों ने हथौड़ा लाकर शीशा तोड़कर गेट खोला तब सचिन कार की अगली व लक्ष्मी शंकर पिछली सीट पर मृत पड़े थे। तब तक सूचना पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीसीपी यमुना प्रसाद का कहना है कि प्राथमिक जांच में दम घुंटने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


एसी ऑन और सीएनजी खत्म

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि जब परिजन मौके पर पहुंचे थे तब कार का सेंट्रल लॉक लगा था और एसी ऑन थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दोनों सीएनजी कार की एसी ऑन कर सो गए होंगे। सीएनजी जब खत्म हुई होगी तो एसी स्वत: बंद हो गई होगी। इसके बाद कार के अंदर कॉर्बन मोनोऑक्साइड गैस से दोनों का दम घुट गया होगा। इसी से उनकी मौत हो गई होगी। लक्ष्मी शादीशुदा थे और उनकी एक बेटी है। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


कार में शराब पीने की आशंका

खोड़ा में रहने वाले पड़ोसियों का कहना है कि सचिन और लक्ष्मी शराब पीने के आदी थे। जहां कार खड़ी मिली है। वहां पास में ही शराब का ठेका है। कार में शराब की बोतल नहीं मिली है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि दोनों शराब पीने के बाद कार में बैठे होंगे और एसी चलने के बाद दोनों को नींद आ गई होगी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें