नूंहमें रंगों की खरीदारी करते बच्चे
- फोटो : Mewat
नूंह। जिले में होली की खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। बच्चों से लेकर युवाओं में होली के लिए खासा उत्साह है। बच्चों को स्पाइडर मैन, पेप्सीगन, सुपरमैन, बैटमैन आदि पिचकारियां पसंद आ रही हैं। हर्बल गुलाल के साथ भरी पिचकारियां बच्चों को काफी भा रही हैं।
गोविंद, प्रकाश और मोहन सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक होली की तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में बाजार गुलजार नजर आने लगे हैं। वैसे तो सभी प्रकार की पिचकारियां बिक रही हैं, लेकिन बच्चे गुलाल भरी और कार्टून वाली पिचकारियां खरीदने में काफी रुचि दिखा रहे हैं। वहीं, युवाओं को फैंसी टोपियां और रंगों से भरे कैप्सूल लुभा रहे हैं। इसके अलावा बुजुर्गों को रंग-बिरंगी पगड़ियां खासी पसंद आ ही हैं। दुकानदारों ने बताया कि होली से जुड़े सभी सामान वे दिल्ली से खरीदकर लाते हैं।