फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी झगडे़ का फैसला कराने गए लोगों पर हमला, तीन घायल

विज्ञापन
घर की छात पर चढ़कर हवाई फायर करते आरोपी - फोटो : Mewat
विज्ञापन
पुन्हाना। नगरपालिका क्षेत्र के गांव पटपड़बास में शनिवार को आपसी झगडे़ का फैसला कराने गए लोगों पर हवाई फायरिंग और मारपीट करने से तीन लोग घायल। एक युवक को गंभीर चोट लगी, जिसे शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। देर शाम तक पुलिस को इस संबंध में किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली थी।
विज्ञापन

गांव सिरसबास निवासी फजरू पुत्र हुरमत ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गांव बिसंबरा निवासी निज्जर उर्फ भिड्डा जो फिलहाल पुन्हाना नगरपालिका के गांव पटपड़बास में करीब 15 साल से रह रहा है, उसकी बेटी अंजुम की मेरे बेटे इरशाद के साथ वर्ष 2014 में शादी हुई थी। शादी के बाद उसे एक लड़का हुआ और 2017 में सड़क हादसे में इरशाद की मौत हो गई। इसके बाद अंजुम का निकाह उसके छोटे भाई इकबाल के साथ 2018 में कर दिया, उसका भी एक लड़का है। उन्होंने बताया कि अंजुम इकबाल के साथ शादी करके खुश नहीं थी। पिछले दो साल से लडकी की ससुराल वाले उसे परेशान करते आ रहे हैं। फजरू का कहना है कि शुक्रवार को उसका छोटा भाई अरशद ट्रक लेकर पुन्हाना से गुजर रहा था। इस दौरान इकबाल की ससुराल पक्ष के सेकुल, जेकम, सेपल्ली, मुद्दीन, हाकम सहित एक दर्जन लोगों ने उसे रोककर झगड़ा किया। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। इसके बाद शनिवार को वह गांव सिरसबास से एक पंचायत लेकर आए। पंचायत ने गांव के प्रमुख लोगों के सामने पूरा मामला बताया। गांव के लोग और रिश्तेदार आरोपी निज्जर के घर पर पूछताछ करने गए तो उसके साथियों ने लाठी, डंडा से मारपीट और पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच एक व्यक्ति ने हवाई फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। मारपीट में पटपड़बास निवासी मुरसलीन पुत्र दीन मोहम्मद, फजरू व इमरान निवासी सिरसबास घायल हो गए। मुरसलीन को गंभीर चोटें लगी हैं, जिसको नूंह के शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

----
घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हरदेव, चौकी प्रभारी शहर पुन्हाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें