फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: ओम प्रकाश राजभर का बड़ा आरोप, मेरी हत्या कराना चाहते हैं योगी आदित्यनाथ, चुनाव आयोग से मांगी सुरक्षा

Tue, 15 Feb 2022 08:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ मेरी हत्या कराना चाहते हैं, कल गुंडे भेजकर वाराणसी में मेरी हत्या की कोशिश की गई। मैं चुनाव आयोग से मांग करता हूं कि अरविंद राजभर और ओम प्रकाश राजभर को सुरक्षा मुहैया कराएं।
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के शिवपुर विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रत्याशी अरविंद राजभर के नामांकन के दौरान वकीलों के साथ हुई झड़प को पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा की साजिश बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग उनकी हत्या कराना चाहते हैं। इसी नियत से वकील के रूप में लोगों ने उनकी जान लेने की नियत से वाराणसी में उनपर और उनके प्रत्याशी बेटे अरविंद को लक्ष्य करके हमला बोला था। ओमप्रकाश ने इस बारे में चुनाव आयोग को भी पत्र लिखा है। जिसमें वाराणसी के डीएम और पुलिस कमिश्नर को हटाने के साथ ही उन्होंने अपने और बेटे अरविंद राजभर के लिए पुख्ता सुरक्षा की भी मांग की है।   

विज्ञापन


चुनाव आयोग को पत्र भेजने के बाद ओमप्रकाश मंगलवार को राजधानी में अपने घर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने घटनाक्रम का हवाला देते हुए कहा कि सोमवार को वाराणसी की शिवपुर विधानसभा सीट से अपने बेटे अरविंद राजभर के नामांकन के लिए पहुंचे तो पहले से वहां मौजूद वकीलों ने सुनियोजित तरीके से नारेबाजी करते हुए उनकों और बेटे घेर कर हमला बोल दिया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मी जहां मूकदर्शक बने रहे, वहीं शिकायत दर्ज कराने केबाद भी जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने हमलावरों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। ओम प्रकाश ने कहा कि भाजपा के गुंडे वहां काले कोट में भेजे गए थे।

राजभर ने कहा वकीलों ने उनपर हमला कमिश्नर और डीएम कार्यालय केसामने किया है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस कर्मी भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने कुछ नहीं कियौ। उन्होंने बताया कि इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखा गया है, जिसमें कहा गया है कि पिछले दो साल से अधिक समय से वाराणसी में तैनात डीएम और पुलिस कमिश्नर के रहते निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता है। इसलिए दोनों अधिकारियों को यहां से हटाया जाए। साथ ही राजभर ने अपने और बेटे के लिए कड़ी सुरक्षा की भी मांग की है। उन्होंने चुनाव आयोग से हमलावरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें