फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर : रोजगार छिन जाने से परेशान प्रवासी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम कुम्हैड़ी में लॉकडाउन के दौरान घर लौटे प्रवासी मजदूर जितेंद्र कुमार (27) पुत्र सुरमलाल ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची महरौनी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चाचा उत्तम ने बताया कि जितेंद्र के पास कोई रोजगार नहीं था इसलिए वह परेशान था और इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

ग्राम कुम्हैड़ी निवासी जितेंद्र अपनी पत्नी ऊषा के साथ अहमदाबाद में एक लोहा फैक्टरी में काम करता था। बीते डेढ़ माह पहले लॉकडाउन लगने के कारण वह पत्नी के साथ वापस अपने गांव कुम्हैड़ी लौट आया। काम छिन जाने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। मंगलवार रात वह परिवार के साथ ही घर में सोया था और बुधवार को सुबह जल्दी उठकर अचानक कहीं चला गया। घर से कुछ ही दूर उसके ही खेत में भूसा के लिए बने टपरा की बल्ली पर रस्सी के फंदे पर उसका शव लटकता मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें