फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्यालय निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। शाहपुर-चांदपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के निर्माण में खराब सामग्री लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठेकेदार विद्यालय के भवन निर्माण में लापरवाही और घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्राधिकरण के अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत मिलने के बाद प्राधिकरण के अधिकारी शनिवार को मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह से गांव के प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य किया जा रहा है। दीवारों के निर्माण में पीली ईंट लगाई जा रही हैं। ठेकेदार विद्यालय निर्माण में मानकों के अनुसार सीमेंट व सरिया का प्रयोग भी नहीं कर रहा है। अधिकारियों ने जब मौके पर पहुंचकर प्राथमिक जांच की तो गुणवत्ता में कमी मिली जिसके बाद काम रुकवा दिया गया है। अब मामले की विस्तृत जांच की जाएगी जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें