फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रिजर्व प्रश्नपत्र को पुलिस सुरक्षा में भेजा प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के पिछले साल के रिजर्व प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज भेजा गया। नए रिजर्व प्रश्नपत्र को अब केंद्रों पर भेजने की तैयारी शुरू होगी।


डीआईओएस राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। पिछले साल के रिजर्व प्रश्नपत्र को भेजने के लिए बोर्ड से निर्देश मिले थे जिन्हें भेज दिया गया है। वहीं परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क है और हर स्तर पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले में नए रिजर्व प्रश्नपत्र पहले ही सुरक्षित रूप से सेक्टर-12 स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में रखवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। प्रश्नपत्रों के रख-रखाव से लेकर उनके आवागमन तक हर चरण में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रिजर्व प्रश्नपत्रों को सुरक्षित केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी और प्रशासनिक देखरेख में रखा गया है ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन

परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलेभर में परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नकल रोकने के लिए संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें