फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: सब इंस्पेक्टर रश्मि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव बाथरूम में मिला; 2023 में हुई थीं भर्ती

Tue, 17 Nov 2026 01:35 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
रश्मि गौतम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव बाथरूम के अंदर मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतका रश्मि गौतम 2023 बैच की महिला सब इंस्पेक्टर थीं और वर्तमान में जारचा थाना क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही थीं। उनका शव बाथरूम के अंदर से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें