तावडू। शुक्रवार को गांव बिस्सर अकबरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ इसमें जल जीवन मिशन योजना के तहत जल संरक्षण और गुणवत्ता जांच के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। साथ ही स्कूली बच्चों को पानी की गुणवत्ता जांचने के विधि के बारे में जानकारी दी गई।
जल संरक्षण व जल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों ने कहा कि छात्र-छात्राएं जल बचाएं और अधिक से अधिक पौधे लगाए। ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान फील्ड टेस्टिंग किट द्वारा पानी की गुणवत्ता जांचने की ट्रेनिंग दी गई। पानी की गुणवत्ता के बारे में छात्रों को विस्तार पूर्वक समझाया गया। इस दौरान फील्ड टेस्टिंग किट छात्रों को वितरित की गई ताकि वह लोग अपने घर पर ही स्वयं जल की गुणवत्ता की जांच कर सकें। इस दौरान विद्यालय के अध्यापकों ने भी छात्रों से जल की बर्बादी रोकने की अपील की। इस दौरान खुशबू, रोहित, आरिफ, दीपक, विद्यालय स्टाफ अनिल कुमार, सुरेंद्र, राधेश्याम, सुमन यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे! कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड संयोजक संदीप शर्मा ने की।