फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रों ने ली गंगा स्वच्छता की शपथ

Wed, 05 Nov 2025 01:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने की वर्षगांठ पर श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में नमामि गंगे प्रकोष्ठ की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों ने मेरा संकल्प गंगा स्वच्छता शपथ लेते हुए स्वच्छ गंगा, निर्मल गंगा के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार मेंदोला ने कहा कि गंगा हमारी आस्था और संस्कृति की प्रतीक है। हम सभी का कर्तव्य है कि अपने क्षेत्र के गंगा तटों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखें। कार्यक्रम में जनसमूह को कूड़ा कचरा, पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
गंगा उत्सव पर छात्र छात्राओं की ओर से महागंगा आरती, दीपोत्सव, दीपदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, गंगा स्वच्छता शपथ, गंगा तटों की सफाई एवं जन जागरूकता रैली आयोजित की गई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी और परिसर की निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने गंगा उत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भागवताचार्य अरुण व्यास, हिमांशु कुमार, सिमरन गुप्ता, पायल जोशी, पूजा, प्रियंका, सानिया देवरानी, अंकिता, शिवानी, भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें