फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रैली में उत्साह से शामिल हुए छात्र

Wed, 05 Nov 2025 01:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एचआईएमएस) जौलीग्रांट की ओर से वन हेल्थ जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें एमबीबीएस और नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शुगर मिल से शुरू हुई रैली सीएचसी डोईवाला पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर लोगों तक संदेश पहुंचाया। डॉ. शैली व्यास, डॉ. नेहा शर्मा ने विद्यार्थियों को वन हेल्थ विषय की जानकारी दी। वन हेल्थ मिशन एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है जो मनुष्यों, पशुओं और पर्यावरण के स्वास्थ्य को एक साथ जोड़कर बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए कार्य करता है। इस अवसर पर डॉ. मितिशा, डॉ. पूजा पांडे, वार्ड सदस्य सुरेंद्र लोधी, फरजाना अंसारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें