नगीना। राजकीय महाविद्यालय नगीना में सोमवार को हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए भाषण एवं कविता-पाठ प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा की समृद्ध परंपरा, महत्व और दैनिक जीवन में उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में नइम ने प्रथम, सदफ परवीन ने द्वितीय और आसिफा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य जयप्रकाश ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम का संयोजन सहायक प्राध्यापक आर्यन प्रताप ने किया, जबकि मंच संचालन सुजाता ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र, मृदुल, नसीम अहमद सहित अन्य कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संवाद