फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की कार डिवाइडर से टकराई, कोच सहित पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। फुटबॉल मैच खेलने जा रहे छात्रों की कार बुधवार दोपहर अनियंत्रित होकर डेल्टा-2 सेक्टर में डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गाड़ी में सवार कोच और चार बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एक बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जेपी अस्पताल नोएडा रेफर किया गया है। सूरजपुर पुलिस ने बताया कि आई-10 कार मेें कोच और छह बच्चे ग्रेनो वेस्ट के दिल्ली वर्ल्ड स्कूल में फुटबॉल मैच खेलने जा रहे थे। इस बीच डेल्टा-2 के डिवाइडर से कार टकरा गई। हादसे में कार में सवार नर्मदा एंक्लेव ईटा-2 निवासी 9वीं कक्षा का छात्र आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि गाड़ी चला रहे कोच शिवम सिंह और 8वीं का छात्र आर्यन निवासी डेल्टा-2, 9वीं का छात्र ज्योति कृष्णा निवासी सेक्टर गामा फर्स्ट, 7वीं कक्षा का छात्र शिवम निवासी अल्फा-2 भी घायल हो गए। दो बच्चों को चोट नहीं थी तो उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, आशीष को छोड़कर अन्य छात्रों को भी शाम तक छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने आशीष को नोएडा के जेपी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बीटेक छात्र को निजी बस ने मारी टक्कर, मौत
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे पर गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास सर्विस रोड को पार करते समय बुधवार को एक छात्र को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौत हो गई, जबकि बस चालक फरार हो गया। परिजनों ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, रायबरेली निवासी अभय मिश्रा (21) गलगोटिया विश्वविद्यालय में बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह ग्रेनो के एक हॉस्टल में रहता था। अभय बुधवार सुबह करीब 10 बजे हॉस्टल से विश्वविद्यालय के लिए एक बस से आया था। बस से उतरने के बाद जब वह सर्विस रोड को पार कर रहा था तो ग्रेनो की ओर से आई तेज रफ्तार निजी बस ने अभय को रौंद दिया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से अभय को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि अभय की एक छोटी बहन है। पिता रजनीश मिश्रा कृषि विभाग में सेक्रेटरी हैं। एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि सड़क पार करते करते वक्त हादसा हुआ। आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें