फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रा पिंकी ने पिस्टल शूटिंग में जीता रजत पदक

Sun, 19 Oct 2025 02:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय राइफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी के उदय प्रताप इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें शहर के आरसी कन्या इंटर कॉलेज की छह छात्राओं ने राइफल शूटिंग और तीन छात्राओं ने पिस्टल शूटिंग में प्रतिभाग किया। छात्रा पिंकी कुमारी ने पिस्टल शूटिंग में रजत पदक जीता।
विज्ञापन

वह पिस्टल शूटिंग में राज्य स्तर पर रजत पदक जीतने वाली जिले की प्रथम छात्रा है। राष्ट्रीय स्तर पर जाने वाली यह छात्रा गांव खेड़ा परसौली निवासी एक सामान्य परिवार की बेटी है। उसके पिता धर्मवीर राज मिस्त्री का कार्य करते हैं।
काॅलेज की प्रधानाचार्य डाॅ. नीतू यादव ने बताया कि यह उपलब्धि विद्यालय ही नहीं, बल्कि जिले और मंडल के लिए गौरव का विषय है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए अलीगढ़ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज गिरी ने विशेष टीम का गठन किया था। इसमें उन्हें बतौर टीम मैनेजर और विद्यालय के शूटिंग कोच मनोज कुमार यादव व साधना यादव को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

16 अक्टूबर को प्रतियोगिता के समापन समारोह में छात्रा को रजत पदक प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्टांप शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षक एमएलसी चेतनारायण सिंह थे।
विज्ञापन


इन छात्राओं ने किया प्रतिभा
अंडर-19 आयु वर्ग (10 मीटर राइफल शूटिंग)
1) मानवी गौतम
2) कनिका कश्यप

अंडर 17 आयु वर्ग (10 मीटर राइफल शूटिंग)
1) चिंकी वार्ष्णेय
2) आलिमा

अंडर 14 आयु वर्ग (10 मीटर राइफल शूटिंग)
1) लवली शर्मा
2) अनम खान

अंडर-19 आयु वर्ग (10 मीटर पिस्टल शूटिंग)
1) पिंकी कुमारी

अंडर 17 आयु वर्ग (10 मीटर पिस्टल शूटिंग)
1) खुशी अग्रवाल
अंडर 14 आयु वर्ग (10 मीटर पिस्टल शूटिंग)
1) मोनिका वार्ष्णेय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें