फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विभागों में सुनवाई नहीं हुई तो सांसद, डीएम और एसपी के सामने रोया अपना दुखड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सदर में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार सुबह से ही शिकायतकर्ताओं का आना शुरू हो गया है। इस दौरान तमाम शिकायतकर्ता ऐसे थे, जो विभागों में चक्कर लगाने के बाद भी समाधान नहीं करा सके। ऐसे शिकायतकर्ताओं ने सांसद अनूप प्रधान, जिलाधिकारी राहुल पांडेय ओर एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा के समक्ष अपना दुखड़ा रोया।
विज्ञापन

सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग एवं नगर निकाय से संबंधित हैं। अफसर लापरवाही छोड़ें नहीं तो कार्रवाई होगी। अधिकारी शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण करें। डीएम ने कहा कि नाली, चकमार्ग और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाया जाए।
हाथरस सदर तहसील के समाधान दिवस में 69 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, इसमें सात का निस्तारण किया गया। इसके अलावा सादाबाद तहसील में कुल 34 शिकायतों में तीन, सासनी में नौ शिकायतों में से एक तथा सिकंदराराऊ में कुल 40 में से चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिले की चार तहसीलों में कुल 152 शिकायतें आईं, इनमें से 15 का ही मौके पर निस्तारण हुआ। शेष को संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू, परियोजना निदेशक राजेश कुरील मौजूद रहे।
विज्ञापन


गांव अर्जुनपुर में प्रधान लोचन सिंह और शांति स्वरूप द्वारा सरकारी हैंडपंप में घरेलू सबमर्सिबल लगा दिया गया है। कुछ लोगों ने सरकारी नल का सामान गायब कर दिया है। जनता परेशान है। इसकी शिकायत चंदपा थाने के थाना दिवस में की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
जमुना प्रसाद निवासी गांव अर्जुनपुर।

विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी दिखाई गई है, लेकिन कोई सबूत नहीं है। बिना वजह बिजली चोरी दिखाकर विभाग द्वारा असेसमेंट के 35,121 रुपये बिल में जोड़कर नोटिस दिया गया है। बिजली काट दी गई है। असेसमेंट हटाकर सही बिल भेजकर कनेक्शन जुड़वाएं।
विज्ञापन

-परवीन निवासी किला खाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें