फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में दो की मौत: मां ने पढ़ाई के लिए डांटा तो... छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, एक अन्य महिला की हुई मौत

Wed, 22 Nov 2023 10:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

कोतवाली प्रभारी अमरीश कुमार का कहना है कि छात्रा द्वारा आत्महत्या और महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले की जांच की जा रही है। 12वीं कक्षा की एक छात्रा को मां ने पढ़ाई करने के लिए डाटा तो उसने अपने कमरे में जाकर पंखे से फंदा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा को मां ने पढ़ाई करने के लिए डाटा तो उसने अपने कमरे में जाकर पंखे से फंदा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान घर पर केवल मां ही थी और बेटी पढ़ाई करने से बच रही थी। 

विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच-प़डताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उधर, सादोंपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। हालांकि परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

मूलत: बिहार के नालंदा निवासी प्रसादी यादव बादलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एयरफोर्स स्टेशन के से सटी मेगा सिटी कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी पूजा पास के ही एक इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। मंगलवार शाम छात्रा की मां ने पढ़ाई में लापरवाही बरतने को लेकर पूजा को डांट दिया था। 
विज्ञापन


इसके बाद पूजा अपने कमरे में जाकर पढ़ने लगी और परिवार के लोग जब सो गए तो छात्रा ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब देर तक छात्रा का कमरा नहीं खुला तो परिजन ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह पंखे से लटकी हुई थी। पूजा को लटका देख उसकी मां की चीख निकल गई और इसे सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का फारेंसिक टीम ने मुआयना किया, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। उधर, घटना के समय छात्रा के पिता पैतृक गांव गए हैं।

महिला की रहस्यम परिस्थितियों में मौत
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के सादोंपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। महिला के मौत के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। कोतवाली प्रभारी अमरीश कुमार का कहना है कि छात्रा द्वारा आत्महत्या और महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें