फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर चुनाव: 10 फरवरी को मतदान के लिए रहेगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था, 8700 पुलिसकर्मियों और 34 अर्धसैनिक बलों की कंपनियां रहेंगी मौजूद

Sun, 09 Jan 2022 10:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

मतदान के दिन 8700 पुलिसकर्मी और होमगार्ड तैनात होंगे। इनके अलावा अर्द्धसैनिक बल की 34 कंपनियां भी मुस्तैद रहेंगी। इनके ठहरने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
यूपी चुनाव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी 8700 पुलिसकर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों की 34 कंपनियों पर होगी। 10 फरवरी को मतदान के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मतदान केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन


प्रेसवार्ता में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए सीमावर्ती जिलों की पुलिस के साथ बैठक हो चुकी है। शनिवार शाम सभी जिलों की सीमा पर बैरिकेडिंग कर जांच शुरू हो चुकी है। मतदान के दिन 8700 पुलिसकर्मी और होमगार्ड तैनात होंगे। इनके अलावा अर्द्धसैनिक बल की 34 कंपनियां भी मुस्तैद रहेंगी। इनके ठहरने की व्यवस्था कर दी गई है।

अर्द्धसैनिक बल की कंपनियां आने के बाद सभी विधानसभा क्षेत्र में मार्च निकाले जाएंगे, ताकि चुनाव के लिए सुरक्षित माहौल बनाया जा सके। 248 उपद्रवियों को चिह्नित किया गया है। साथ ही, संवेदनशील) और अति संवेदनशील क्षेत्रों को भी चिह्नित किया जाएगा। मतदाताओं को एक सुरक्षित माहौल दिया जाएगा।
विज्ञापन


अभी तक जमा हो चुके हैं 3000 हथियार
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि जिले में हथियारों के करीब 13000 लाइसेंस हैं। इनमें से 3000 हथियार जमा कराए जा चुके हैं। मतदान से पहले करीब 90 प्रतिशत हथियारों को जमा कराने का लक्ष्य है। एक स्कैनिंग कमेटी गठित की है जो बाम्बे हाईकोर्ट के एक आदेश के तहत लाइसेंसधारक को छूट देने पर फैसला लेगी। मुचलकों में पाबंद करने की भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें