फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेहड़ी-फड़ी वालों को मिलेगा 50 हजार तक कर्ज

Thu, 23 Oct 2025 01:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
कन्हैया साहिब चौक के पास बना नगर निगम कार्यालय। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कारोबार बढ़ाने के लिए रेहड़ी-फड़ी संचालक प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 15 से 50 हजार का ऋण ले सकते हैं। पहले यह ऋण पहली बार में 10 हजार रुपए मिलता था, वहीं अब केंद्र सरकार ने योजना को फिर शुरू कर आवेदन मांगे हैं। आवेदन के लिए कोई भी रेहड़ी-फड़ी संचालक कन्हैया साहिब चौक स्थित नगर निगम कार्यालय के कमरा नंबर चार में संपर्क कर सकता है।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि योजना के तहत अपना काम बढ़ाने के लिए रेहड़ी-फड़ी व अन्य जरूरतमंद विक्रेताओं को अब पहला ऋण 15 हजार रुपये, दूसरा 25 हजार व तीसरा ऋण 50 हजार रुपये दिया जाएगा। पहले यह राशि 10 हजार, 20 हजार व 50 हजार रुपये थी। योजना का लाभ लेने के लिए रेहड़ी व फड़ी विक्रेता कन्हैया साहिब चौक स्थित नगर निगम कार्यालय के कमरा नंबर चार में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने बताया कि कन्हैया चौक स्थित निगम कार्यालय में ही लोक कल्याण मेला (शिविर) लगाया जा रहा है। इसमें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही डिजिटल पेमेंट का प्रशिक्षण, स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए एफएसएसएआई के सहयोग में स्वच्छता तथा खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसके अलावा पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, बीओसीडब्ल्यू के तहत पंजीकरण, पीएम जीवन ज्योति बीमा, पीएम जनधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृ वंदना योजना की जानकारी दी जा रही है। सभी रेहड़ी व फड़ी विक्रेताओं से अपील है कि वह लोक कल्याण मेले में आकर अपना पंजीकरण कराकर आवेदन करें।
विज्ञापन

ये दस्तावेज जरूरी
आवेदनकर्ता रेहड़ी संचालक होना चाहिए। आधार कार्ड होना आवश्यक है। नगर निगम क्षेत्र में किसी बैंक में खाता होना चाहिए। बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। आवेदन किसी भी सीएससी से किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें