फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-92 में स्ट्रीट लाइट, मजबूत सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निवासियों ने डेढ़ किलोमिटर में बने दो श्मशान घाटों को मर्ज करने की मांग की
विज्ञापन

कहा- सेक्टर में कई समस्याएं, ध्यान नहीं दे रहा प्राधिकरण
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-92 में सुरक्षा, स्ट्रीट लाइट, पेड़-पौधों की कटाई व छंटाई समेत अन्य कई समस्याएं हैं। रात को अंधेरा होने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। छीना-झपटी की भी कई वारदात हो चुकी हैं। सेक्टर में सर्विस रोड के पास बने घरों की सुरक्षा के लिए एक दीवार या तार फेंसिंग की जरूरत है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट भी लगाई जानी चाहिए। साथ ही डेढ़ किलोमीटर के अंदर दो श्मशान घाट बने हैं। इन्हें मर्ज कर देना चाहिए। यह बातें सेक्टर-92 के लोगों ने रविवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में कही।
निवासियों का कहना है कि सेक्टर में कई समस्याएं हैं लेकिन प्राधिकरण की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अमर उजाला संवाद में रोष प्रकट करते हुए निवासियों ने सेक्टर से संबंधित समस्याओं को पर चर्चा की। निवासियों ने बताया कि सेक्टर से लगा हुआ बायोडायवर्सिटी पार्क है और इस पार्क से लगा हुआ एक श्मशान घाट है। लोगों का कहना है कि रेजिडेंशियल एरिया के पास अंतिम निवास स्थल होना ठीक नहीं है। यह सेक्टर से महज 20 मीटर की दूरी पर स्थिति है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सेक्टर से कुछ दूरी पर सेक्टर-83 में भी एक श्मशान घाट है। वहां पर नोएडा प्राधिकरण ही देखरेख करता है। यदि संभव है तो नोएडा प्राधिकरण को दोनों अंतिम निवास स्थल को एक साथ मर्ज कर देना चाहिए, क्योंकि यह दोनों अंतिम निवास स्थल करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में बने हैं। निवासियों का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने शासन, प्रशासन से पत्राचार किया है लेकिन कोई हल नहीं निकला है। इसके अलावा सेक्टर में अन्य समस्याएं भी बनी हुई हैं। निवासियों ने बताया कि पिछले दिनों नोएडा विधायक पंकज सिंह सेक्टर आए थे और उनके सामने समस्याएं रखी गई थीं, इसके बाद भी कोई हल नहीं हुआ। सेक्टर में बढ़े हुए पेड़ों की छंटाई करवाने की मांग की गई थी। इस पर विधायक ने नोेएडा प्राधिकरण को निर्देश दिए थे लेकिन आजतक पेड़ों की छंटाई का काम पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

-
सेक्टर से लगा हुआ 20 मीटर की दूरी पर एक श्मशान घाट है। नोएडा प्राधिकरण को संज्ञान लेकर कहीं दूसरी जगह शिफ्ट करवा देना चाहिए। -रंजन कुमार सिंह

सेक्टर के अंदर पेड़ों की छंटाई की जरूरत है और पेड़ अधिक बड़े होने से बिजली की रोशनी प्रभावित होती है और अंधेरे में निकलना पड़ता है। -अमृता भारद्वाज

बिजली के ट्रांसफार्मर और केबल को बदलने की जरूरत है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है। -अमृता सिंह

चार कॉमर्शियल प्लॉट पड़े हैं और यहां पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां होने से जंगल उग आया है। इसे साफ करके पार्क में बदल दिया जाए। -अंकुर बागले
-
सेक्टर का लेवल मेन ड्रेन से नीचे है। ऐसे में सीवर और नाले का पानी बैक फ्लो होता है और बरसात में अधिक समस्या होती है। -राजीव खट्टर
-
लावारिस कुत्तों के लिए डॉग फीडिंग प्वाइंट बना दिए जाएं और वहीं पर कुत्तों को खाना खिलाया जाए। -स्नेहा
-
यह गेझा गांव का श्मशान घाट है जो नोएडा बसने से पहले का है। यह हटाना संभव नहीं है। यहां पर घना पौधरोपण करवा दिया जाएगा जिससे आसपास के लोगों को दिक्कत न हो। इसके अलावा सेक्टर के अंदर पेड़ों की छंटाई जल्द करवा दी जाएगी। -आनंद मोहन, निदेशक, उद्यान विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें