ग्रेटरा नोएडा। हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कॉस्ट स्वदेशी मंत्र को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार से औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी आउटलेट जोन बनाने की मांग की है।
पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी माइक्रो यूनिट्स 100 से लेकर 5000 तक की उच्च गुणवत्ता वाली हस्तनिर्मित वस्तुएं तैयार कर रही हैं। इनमें विशेष रूप से त्योहारों के लिए गिफ्ट और कारपोरेट गिफ्ट आदि शामिल हैं। अगर इन वस्तुओं को व्यापक रूप से प्रोत्साहन मिलेगा तो न केवल देशी उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि लाखों कारीगरों और माइक्रो यूनिट्स की आय व रोजगार में भी वृद्धि होगी।
एसोसिएशन ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और अन्य औद्योगिक प्राधिकरणों को बार-बार प्रस्ताव देकर मांग की है कि हर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी आउटलेट जोन की स्थापना होनी चाहिए। जहां स्थानीय उपभोक्ता फैक्टरी रेट पर देशी उत्पादों को खरीद सकेंगे। इससे स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जीएसटी राजस्व में तीन गुना तक वृद्धि हो सकती है। तीनों प्राधिकरण में इस नियम को अनिवार्य किया जाएगा। ब्यूरो