फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक टकराने के विवाद में दो समुदायों में हुआ पथराव और फायरिंग

विज्ञापन
गोली लगने से घायल मोनू - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
जेवर। जहांगीरपुर कस्बे में रविवार रात बाइक टकराने के बाद हुई कहासुनी से शुरू हुआ विवाद दो समुदायों के बीच टकराव में बदल गया। दोनों समुदायों के युवा आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर पथराव शुरू हो गया। इस बीच हुई फायरिंग में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कस्बे में फ्लैग मार्च कर दोनों पक्षों को शांत कराया गया। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रविवार रात कस्बा निवासी अंकित दुकान से अपने घर लौट रहा था। उसकी बाइक का हैंडल रास्ते से जा रहे फरजान से टकरा गया। दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। आरोप है कि अंकित जैसे ही आगे बढ़ा तो फरजान के तीन अन्य साथियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों अंकित और फरजान ने फोन कर अपने-अपने समुदाय के युवाओं को बुला लिया। देखते ही देखते दोनों समुदाय के युवाओं के बीच गाली-गलौच और पथराव शुरू हो गया। इसी दौरान हुई फायरिंग में खेत से घर लौट रहे जहांगीरपुर कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान निवासी सुधीर की गर्दन में गोली लग गई। वह वहीं पर गिर पड़ा। उसके जमीन पर गिरते ही अफरातफरी मच गई। वहीं फायरिंग में पैर में गोली लगने से आरिफ काजी भी घायल हो गया। पथराव की खबर सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस को आता देख आरोपी अपने अपने घरों में जाकर छुप गए। जेवर कोतवाली पुलिस और पीएसी के पहुंचने के बाद आला अधिकारियों ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। आरोपियों के घरों दबिश दी गई। कस्बे में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है।
घायल युवक को लेकर परिजनों ने लगाया जाम
घायल सुधीर को लेकर उसके परिजन जागीरपुर चौकी पहुंच गए। उन्होंने घटना से नाराजगी व्यक्त करते हुए जहांगीरपुर चौकी के सामने खुर्जा जेवर रोड पर जाम लगाना शुरू कर दिया। इसी बीच कस्बे के कुछ व्यक्तियों ने परिजनों को पहले सुधीर का इलाज कराने की सलाह दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह घायल को कैलाश अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन

दोनों घायलों की स्थिति में सुधार
घायल दोनों युवकों को पुलिस और परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में ऑपरेशन के बाद सुधीर के गले में फंसी गोली निकाल दी गई है। उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वही पैर में गोली लगने से घायल आरिफ काजी की स्थिति में सुधार है।
घायल के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थित बनी हुई है। एहतियातन क्षेत्र में भारी पुलिस बल व पीएसी को तैनात कर दिया है। वहीं सुधीर के पिता धर्मवीर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें