फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे, सात घायल
विज्ञापन

गांव लखनावली में जमीन की पैमाइश करने पहुंची थी सिंचाई विभाग की टीम


माई सिटी रिपोर्टर


ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के गांव लखनावली में जमीनी विवाद में लेखपाल के ही सामने दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हो गए। सिंचाई विभाग की टीम जमीन की माप करने पहुंची थी। आरोप है कि इसकी सूचना स्थानीय लोगों को नहीं दी गई। पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सूरजपुर के गांव लखनावली में गजेंद्र और मुन्नीलाल रहते हैं। दोनों ही पक्षों का एक जमीन पर अपना-अपना दावा है। बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग की टीम बिना स्थानीय लोगों को जानकारी दिए ही मौके पर पहुंच गई। इसकी जानकारी दोनों पक्षों को भी हुई। दोनों पक्ष अपने-अपने दावे के समर्थन में बात करने लगे। सूरजपुर के थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में भी भिड़ गए। पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें