फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां ने भाई से कराई थी बेटी की हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जारचा। दादरी कोतवाली क्षेत्र की जारचा रोड स्थित मनीराम कॉलोनी में सत्तह दिन पहले छात्रा स्वाति चौहान की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने सलारपुरकला गांव से सौतेली मां नीरज को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी महिला ने अपने भाई से छात्रा की हत्या कराकर मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया था। पुलिस फरार भाई तिलक की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मनीराम कॉलोनी में 26 सितंबर को बीए फाइनल की छात्रा स्वाति चौहान का शव पंखे से लटका मिला था। घर वालों ने पुलिस को छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की सूचना दी थी। पुलिस ने भी आत्महत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या कर शव को पंखे से लटकाने की बात पता चली। पुलिस ने बताया कि छात्रा सौतेली मां नीरज के साथ रहती थी। नीरज आए दिन किसी न किसी बात को लेकर छात्रा को प्रताड़ित करती रहती थी। एक दिन उसने छात्रा को पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ बात करते देख लिया था। इससे नाराज होकर उसने अपने भाई तिलक को बुलाकर छात्रा की हत्या करवा दी। इसके बाद नाटक रचकर शव को पंखे से लटका दिया और आत्महत्या की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। छात्रा के सगे मामा ने मामले की कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में सौतली मां को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, फरार भाई की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
चोरी के मामले में वांछित गिरफ्तार
दादरी कोतवाली क्षेत्र की तुलसी बिहार कॉलोनी से पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित संतराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 6 माह पहले चोरी किए गए जेवरात बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर बुधवार को चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से पड़ोस में रहने वाले सूरजपाल सिंह के घर से 28 अप्रैल को चोरी हुए जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की थी। वह जेवरात बेचने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें