फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदेशीय सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता अब 13 से

Sat, 04 Oct 2025 06:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 18 मंडल व दो हॉस्टलों से 200 से अधिक खिलाड़ियों के साथ 10 मैनेजर व 30 ऑफिशियल होंगे शामिल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। प्रदेशीय स्तरीय सब-जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता की जिम्मेदारी गौतमबुद्ध नगर को मिली हुई है। लेकिन तिथि को लेकर शासन को काफी माथापच्ची करनी पड़ रही है। इस प्रतियोगिता का आयोजन चार अक्तूबर से होना था। अब यह प्रतियोगिता 13 अक्तूबर से होगी। इसमें 18 मंडल स्तरीय टीमों के अलावा दो हॉस्टल की टीमें भी हिस्सा लेंगी। आयोजकों की ओर से प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ी, मैनेजर व ऑफिशियल के रहने व खानपान की व्यवस्था आयोजकों की ओर से की जाएगी।

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल विभाग और उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के समन्वय से यह प्रतियोगिता 13 से 15 अक्तूबर तक होगी। प्रतियोगिता में 200 से अधिक खिलाड़ियों के साथ 10 मैनेजर के अलावा करीब 30 ऑफिशियल शामिल होंगे।
विज्ञापन

खेल अधिकारियों का कहना है कि शासन की ओर से पहले जूनियर बालक वर्ग में प्रदेशीय स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली थी। इसमें बदलाव करते हुए जिले को सब-जूनियर बालक वर्ग की जिम्मेदारी मिली है। इसमें यूपी कबड्डी एसोसिएशन से भी दस रेफरी निर्णायक की भूमिका में होंगे। रेफरी व ऑफिशियल टीम को स्टेडियम परिसर से बाहर एक गेस्ट हाउस में ठहराया जाएगा। जहां ठहरने और खाने की व्यवस्था विभाग की ही ओर से होगी। वहीं, खिलाड़ी व मैनेजर के ठहराने की व्यवस्था स्टेडियम में की जाएगी।
-

ये टीमें होंगी शामिल

जिले के दर्शकों को प्रतियोगिता में कानपुर, मेरठ, आगरा, वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, आजमगढ़, लखनऊ, सहारनपुर, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, झांसी आयोध्या, मिर्जापुर, अलीगढ़, प्रयागराज और देवीपाटन के अलावा दो हॉस्टल की टीमों के बीच खिताब के लिए भिड़ंत दिखाई देगी। जिले के खिलाड़ी मेरठ मंडल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे। मंडलीय टीम का गठन मंडल स्तरीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर होगा। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

-

इन स्थानों पर भी होगी कबड्डी प्रतियोगिता
जिले में पहले बालक जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन पहले 29 से 31 अक्तूबर तक प्रस्तावित था। लेकिन विभाग की ओर से संशोधित समय-सारिणी के अनुसार 27 से 29 नवंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन अमेठी में करने का निर्णय लिया गया। वहीं, खेल विभाग की ओर से 24 से 26 सितंबर तक कांसगज में बालिका वर्ग में सब-जूनियर, 29 से 31 अक्तूबर तक गाजीपुर में जूनियर, 12 से 14 नवंबर तक मैनपुरी में सीनियर, बालक वर्ग में 27 से 29 नवंबर तक अमेठी में जूनियर, 19 से 21 नवंबर तक सीतापुर में सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन

-

प्रदेशीय सब-जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में शासन की ओर से जारी समय सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया। चार से छह अक्तूबर के स्थान पर अब 13 से 15 अक्तूबर तक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। खिलाड़ी, मैनेजर व ऑफिशियल मेंबर के ठहरने और खानपान की व्यवस्था की जिम्मेदारी खेल विभाग की ओर से की जाएगी। -डॉ. परवेज अली, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें