गरमपानी में मजदूरों के साथ बैलचा चलाते सांसद अजय भट्ट। संवाद
गरमपानी (नैनीताल)। सांसद अजय भट्ट ने रविवार को गरमपानी स्थित कैफे और पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। लोगों ने बताया की क्षेत्र में पार्किंग बनने के बाद भी अभी तक शुरू नहीं की गई है।
सांसद ने नाराजगी जाहिर करते हुए केएमवीएन के अधिकारियों को फोन कर जल्द पार्किंग शुरू करने के निर्देश दिए। सांसद ने जेजेएम के तहत खैरना, छड़ा के लिए बने पेयजल टैंक निर्माण कार्यों का जायजा लिया। बाजार क्षेत्र में पेयजल लाइन के आधे अधूरे कार्य पर नाराजगी जताते हुए जल संस्थान के अधिकारियों को योजना तीन महीने में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिप्रा और कोसी नदी के संगम तट पर बंद रहे तटबंध और मोक्ष धाम के निर्माण कार्यों के दौरान मजदूरों के साथ बेलचा चलाकर हाथ बंटाया। इस दौरान जल संस्थान के एई दिलीप बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि मदन मोहन कैड़ा, अनिल त्रिपाठी, रंजन त्रिपाठी, पंकज पंत, कन्नू कत्यूरा, दिवान जलाल, आनंद जमनाल मौजूद रहे। संवाद