फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज से हो रही जासूसी और स्मगलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज से हो रही जासूसी और तस्करी
विज्ञापन

एसटीएफ को मिले इनपुट, फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज से हो रहे कई तरह के गलत काम

सुशांत समदर्शी
नोएडा। शहर में चलने वाले फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज से जासूसी से लेकर तस्करी भी हो रही है। दो दिनों में दो फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज पकड़े जाने के बाद एसटीएफ ने इस तरह के फर्जी एक्सचेंज को रडार पर लिया है। एसटीएफ को इनपुट मिले हैं कि इस एक्सचेंज से कई तरह के गलत काम हो रहे हैं।

नोएडा एसटीएफ की टीम ने दो दिनों में सेक्टर-132 और फेज वन में चल रहे दो फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का खुलासा किया था। सेक्टर-132 से पकड़े गए फर्जी एक्सचेंज से अवैध रूप से बात कराने के साथ साथ हवाला का भी काम चल रहा था। यहां से फिरौती भी मांगी जा रही थी। वहीं, फेज-वन से पकड़े गए फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज से जासूसी और तस्करी के इनपुट एसटीएफ को मिले हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ पता लगा रही है कि यह जासूसी व स्मगलिंग का काम देश में हो रहा था या यह देश के बाहर भी हो रहा था। उधर, इन दोनों फर्जी टेलीफोन एक्सचेंंज के बारे में आईबी से लेकर अन्य एजेंसियां भी जांच कर रही है। एसटीएफ टीम नोएडा-ग्रेनो में इस तरह के अवैध एक्सचेंज के बारे में पता लगा रही है।
-

फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज मामले में एक और गिरफ्तार

नोएडा। सेक्टर-132 में पकड़े गए फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज चलाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एसटीएफ की टीम ने दो दिन पहले पूर्व रणजी खिलाड़ी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में शनिवार को सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने सोनू कुमार को गिरफ्तार किया। सोनू ने ही सरगना आशुतोष बोरा को एक्सचेंज चलाने के लिए नोएडा में जगह दिलवाया था। एक्सचेंज संचालन में भी सोनू का दखल रहता था।
विज्ञापन



-

खाड़ी देशों से सबसे अधिक कॉलिंग

अब तक की जांच में पता चला है कि इन फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज में इंटरनेशनल कॉल को सर्वर के माध्यम से लोकल कॉल में बदला जाता था। इसमें सबसे अधिक इंटरनेशनल कॉल खाड़ी देशों से होती थी। इसके साथ ही पाकिस्तान, मालदीव और इंडोनेशिया से भी बातचीत की जानकारी मिली है। एसटीएफ की टीम इस मामले में हवाला कनेक्शन को भी खंगाल रही है जो दुबई से चल रहा था। पुलिस कई और गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें