शामली। गांव सिंभालका स्थित क्रिकेट एकेडमी में समर कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नरवाल एकेडमी शामली और एल्पाइन ननौता की टीम के बीच हुआ। नरवाल एकेडमी शामली ने ननौता की टीम को 106 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
पहले टॉस जीतकर नरवाल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में 129 रन का स्कोर खड़ा किया। सबसे अधिक रन कृष्णा निर्वाल ने 37 गेंदों में 41 रन व राघव ने 52 गेंद में 33 रन की पारी खेली।
गेंदबाजी में वीर प्रताप ने आठ ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट व अंशु सैनी ने सात ओवर में 21 रन देकर दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी एल्पाइन ननौता की टीम 13 ओवर में ऑल आउट होकर केवल 23 रन ही बना पाई। सबसे अधिक रन मुन्नू ने 11 गेंद में चार रन व विशेष राणा ने 10 गेंदों में तीन रन बनाए।
गेंंदबाजी में सत्यम नैन ने छह ओवर में छह रन देकर पांच विकेट व उज्ज्वल धीमान ने चार ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच सत्यम नैन रहे। नरवाल एकेडमी ने 106 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला तीन नवंबर को होगा।