फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फैसल के साथी की तलाश में जुटीं पुलिस की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। झिंझाना क्षेत्र में दो दिन पहले मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी फैसल के साथी की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। बदमाश से बरामद बाइक मेरठ निवासी व्यक्ति के नाम पर मिली है। पुलिस टीमें मेरठ व मुजफ्फरनगर में बदमाश के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। पुलिस का मानना है कि मौके से भागा बदमाश शातिर है।
विज्ञापन

झिंझाना पुलिस और एसओजी के साथ बृहस्पतिवार रात को गांव भोगी माजरा से मछरौली मार्ग पर मुठभेड़ में कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी और संजीव जीवा गैंग का बदमाश एक लाख का इनामी फैसल मारा गया था। वह मूल रूप से मेरठ का रहने वाला था और मुजफ्फरनगर के खादरवाला में रहता था। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि शातिर बदमाश फैसल के पास से जो दो पिस्टल बरामद हुई है, उनमें एक पर मेड इन यूएसए और दूसरी मेड इन इंडिया अंकित है। जो बाइक मिली है वह मेरठ के देहली गेट निवासी व्यक्ति के नाम पर है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान मौके से भागे बदमाश की तलाश में एसओजी, थाना पुलिस और सर्विलांस टीमें लगी हुई हैं। भागा बदमाश मेरठ व मुजफ्फरनगर का रहने वाला हो सकता है। उसके बारे में शामली के अलावा मेरठ व मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें