फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-41 स्थित आगाहपुर पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक को पैसे दे रहे सवारी की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं ऑटो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनको दिल्ली और आसपास के अस्पतालों में रेफर कर दिया है। वहीं कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि आगाहपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे ऑटो चालक सवारी से पैसे ले रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार आई-20 कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से ऑटो चालक को पैसे दे रहा व्यक्ति उछल कर दूर जा गिरा। हादसे में ऑटो चालक समेत ऑटो सवार चार लोगों को गंभीर चोट लगी। कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और राहगीरों ने मिलकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टरों ने घायलों में से एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक समेत चार लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया। हालांकि घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दिल्ली समेत आसपास के अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पेट्रोल पंप समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही परिवहन विभाग से जानकारी हासिल कर वाहन के मालिक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें