फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों पर कुत्ता चुराने का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद कार सवार। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र के चाई-3 सेक्टर स्थित एक सोसाइटी से कुत्ता चुराने के आरोप का मामला सामने आया है। पशु प्रेमी कावेरी राणा ने घटना का वीडियो ट्विटर आदि पर शेयर कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार ने कुत्ते की सूचना देने वाले को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। वहीं, कुत्ता चोरी करने वालों की सूचना देने वाले को भी कावेरी ने दस हजार रुपये देने की बात कही है।
विज्ञापन

कावेरी राणा ने बताया कि सीसीटीवी में 14 फरवरी की सुबह लगभग 9:30 बजे कार में सवार होकर दो लोग चाई सेक्टर और एक परिवार के पालतू सफेद रंग के कुत्ते को पकड़ने की कोशिश करते दिखाई दिए। हालांकि, अंतिम क्षणों में कुत्ता और दोनों लोग सीसीटीवी कवरेज से बाहर हो गए। फुटेज के आधार पर कुत्ता चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है। शहर में अन्य जगहों से भी कुत्ते चुराने की सूचना मिली है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा अमित कुमार का कहना है कि इस संबंध में बीटा-2 प्रभारी को जांच व कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें